भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर

Ranchi : रांची के चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित ‘भव्य सम्मान समारोह’ में मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर और भाजपा नेत्री अरुणा शंकर शामिल हुई। मौके पर उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में विजय प्राप्त करने वाले हम सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों के लिए यह दिन बेहद गर्व और गौरव का रहा है। महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पुष्पवर्षा कर हम सभी का अभिनंदन किया गया। यह सम्मान केवल हमारा नहीं, बल्कि भाजपा के उन हज़ारों कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास का सम्मान है जिन्होंने हम पर भरोसा जताया।

इस गौरवशाली अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, विधायक नवीन जायसवाल एवं विधायक सी.पी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। अरुणा शंकर ने मौके पर कहा कि मेदिनीनगर के विकास के लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहूँगी। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की जनता ने उन्हें जीत दिलाया है, उसी विश्वास के साथ वे काम करेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!