
भाजपा मंडल चंदवा पूर्वी एवं चंदवा पश्चिम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 संपन्न
लातेहार:सोमवार को चंदवा के लातेहार मोड़ स्थित पथ निर्माण विश्वामागार (IB)परिषर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर आधारित महा प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदवा मंडल पूर्वी अध्यक्ष आशिष सिंह एवं मंडल अध्यक्ष पश्चिम विनय रिकी वर्मा के अध्यक्षता में की गई।इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प लिया।!सर्व प्रथम महापुरुषों श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया!कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने की!मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव जी,जिला उपाध्याक्ष संतोष यादव जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमंत यादव जी, जिला कार्यसमिति उज्वल महलका जी,पूर्व जिला मंत्री ध्रुब पांडे जी मंडल प्रभारी प्रमोद प्रसाद,विनोद कुमार गुड्डु जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज, मंडल महामंत्री शिवकेश्वर यादव ,चंद्रभूषण केसरी, बालेश्वर गंझु,विभा देवी,भुनेश्वर महतो,सुनील मुंडा,आशु गुप्ता राजेश गंझु,पंचायत अध्यक्ष मनोज पाठक, संकर मुंडा,जनक महतो,मुरारीलाल साहू, दिनेश पांडे, रविन्दर साव, संतन साव, यमुना चौधरी,राजेंद्र यादव,सुनील ठाकुर,अमरनाथ ठाकुर,अंदु महतो,रवि सिंह,आदित यादव,अशोक तिवारी, लोकेश पाठक,सचिन भुईयाँ,समेत अन्य सम्मानित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।






