भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने पूर्व जनप्रतिनिधियों पर बोला हमला, कहा : मेदिनीनगर को विरासत नहीं विकास चाहिए
Palamu : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा ‘सेवा समर्पण’ पुस्तक के माध्यम से जनता को सौंपा है। श्रीमती शंकर ने सवाल उठाया कि जिनका परिवार 52 वर्षों तक नगर निकाय की सत्ता में रहा और जो व्यक्ति पांच वर्षों तक विधायक के साथ मंत्री रहे। अगर हिम्मत है तो वे अपने कार्यकाल का हिसाब निगम की जागरूक जनता के समक्ष रखने का काम करें। अगर जनता के सामने मुंह दिखाना चाहते हैं तो 2 रुपये का एक पर्चा ही फोटो कॉपी कराकर निगम क्षेत्र में देवतुल जनता के समक्ष रखें। श्रीमती शंकर ने जनसंपर्क अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए कड़े तेवर में वंशवाद और विरासत की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि मेदिनीनगर की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “वंशवाद और विरासत” की राजनीति करने वालों को शहर के विकास से कोई मतलब नहीं है। क्योंकि इन दोनों प्रत्याशियों का एकमात्र उद्देश्य शहर की सत्ता को हथिया कर अपना और अपने परिवार का घर भरना हैं। भले ही इसके लिए शहर को भय और दहशत के अंधेरे में धकेलना पड़े। आज पूरे अभियान में सैकड़ो मतदाताओं से मुलाकात के क्रम में उपस्थित निगम क्षेत्र की सभी सम्मानित जनता ने श्रीमती शंकर के आरोपो पर सहमति जताते हुए आगामी 23 फरवरी को क्रम संख्या एक पर एयर कंडीशनर (एसी) छाप में मुहर लगाकर पुनः भारी मतों से विजई बनाने का आशीर्वाद दिया।
जनता ने आशीर्वाद दिया तो दुगने उत्साह से होगा निगम क्षेत्र का विकास : अरुणा शंकर

भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर को पूरे निगम क्षेत्र में भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जो किया है और जो करना बाकी रह गया है, दोनों के बारे में आम जनता से भावुक अपील कर रही है। उनका साफ-साफ कहना है कि जो कार्य नहीं हो पाया है, वह दोगुनी उत्साह के साथ किया जाएगा। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में जो नए क्षेत्र जोड़े गए हैं, वहां आने वाले समय में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि मेयर पद के दौरान कोरोना ने काफी समय बर्बाद कर दिया। कोरोना के कारण विकास की गति मेदिनीनगर नगर निगम तो क्या पूरे भारत देश में रुक गया था। यही सब कारण है कि निगम क्षेत्र में विकास का पहिया जिस गति से घूमना चाहिए था, नहीं घूम पाया। अरुणा शंकर ने कहा कि निगम क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। बस यहां की जनता एसी छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी से भारी मतों से विजई बनाएं।




