मनाली में आफत बनी बर्फबारी, फंसी 1000 गाड़ियां

Manali : हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार को अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूं। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!