मनिका के केड़ीमहुआ जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मनिका: थाना क्षेत्र के केडीमहुआ गांव स्थित जंगल में शनिवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लगभग दोपहर 1:45 बजे की बताई जा रही है।मृतक की पहचान महेश सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!