
मनिका में तेज रफ्तार मिलर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,युवक घायल
Latehar:मनिका थाना के निकट मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार कृष्णा भुईयां घायल हो गया।घायल युवक हुटार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।कृष्ण भुईयां मनिका थाना के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मिलर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया घटना स्थल के पास आवागमन ज़्यादा होने के कारण तत्काल सहायता मिल पाई। इस बीच ट्रक चालक ज्यादा भीड़ भाड़ होने का फायदा उठाकर वाहन को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।वही मनिका पुलिस की तत्परता से घायल युवक को तुरंत मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को खतरे से बाहर बताया।





