मप्र में तीन दिवसीय ‘बैजू बावरा समारोह’ आज से, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

Bhopal : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में महान संगीतज्ञ बैजू बावरा की स्मृति में आज रविवार से तीन दिवसीय बैजू बावरा समारोह आयोजित किया जा रहा है। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आज शाम 5 बजे समारोह का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति मंत्री धमेन्द्र सिंह लोथी विशिष्ट अतिथित के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से चंदेरी के मेला ग्राउण्ड में आयोजित यह तीन दिवसीय समारोह 17 मार्च तक चलेगा, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं लोक संस्कृति की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का आस्वादन सुधिजन कर सकेंगे।

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि महान संगीतज्ञ बैजू बावरा को आदरांजलि स्वरूप इस प्रतिष्ठापूर्ण समारोह के प्रथम दिवस सायं 5 बजे से शुभारंभ पश्चात सर्वप्रथम अकादमी के प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार का अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इसमें दो पुरस्कार मूर्तिकला एवं आठ पुरस्कार चित्रकला विधा के लिए प्रदान किये जाएंगे।

इनमें दत्तात्रय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार, रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार, नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार, मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार, देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार, जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार, सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार, लक्ष्मीसिंह राजपूत पुरस्कार, राममनोहर सिन्हा पुरस्कार एवं विष्णु चिंचालकर पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विशेष अतिथि संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी रहेंगे।

अलंकरण समारोह के साथ ही रूपंकर कला पुरस्कार के लिए आमंत्रित कलाकृतियों में से 80 कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही संस्कृति विभाग के ललित कला महाविद्यालयों के छात्र- छात्राएं तीनों दिवस चंदेरी के विभिन्न स्थलों का सजीव चित्रांकन भी करेंगे।

संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रथम दिवस अलंकरण समारोह पश्चात पूर्वरंग के अंतर्गत दीपिका पुरोहित, भोपाल का पारम्परिक बुंदेली भजन गायन होगा। इसके बाद सुविख्यात भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा एवं साथी, मुम्बई का सूफी एवं भजन गायन होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!