महापौर अरुणा शंकर का शपथ ग्रहण समारोह कल शनिवार को
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर का कल शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
शपथ ग्रहण समारोह पलामू समाहरणालय ब्लॉक ए में होगा। महापौर अरुणा शंकर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को न्योता दिया गया है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों के अंतर से पराजित किया।
अरुणा शंकर को कुल 24,169 मत प्राप्त हुए, जबकि नम्रता त्रिपाठी को 21,047 मत मिले। झामुमो समर्थित प्रत्याशी पूनम सिंह 12,809 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।




