महापौर अरुणा शंकर ने स्पष्ट किया अपना विजन, कहा : सिर्फ और सिर्फ शांति और विकास मेरा मुख्य एजेंडा

उपमहापौर अरुणा शंकर ने कहा :

  • वार्ड समिति के माध्यम से वार्डो का विकास मेरी प्राथमिकता
  • नगर निगम क्षेत्र में जुड़े नए वार्ड का विकास मेरा लक्ष्य

Palamu : पलामू समाहरणालय के सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय द्वारा श्रीमती अरुणा शंकर को दोबारा महापौर बनने के उपरांत शपथ दिलाई गई। महापौर के शपथ के उपरांत सभी पार्षदों को शपथ दिलाया गया। फिर निर्विरोध चुने उपमहापौर मनोज सिंह को महापौर अरुणा शंकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत महापौर अरुणा शंकर अपने निगम कार्यालय में गई। वहां जाकर निगम की पहली बैठक करते हुए उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। साथ ही सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं झारखंड नगरपालिका विधि संहिता पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

महापौर अरुणा शंकर ने कार्यभार संभालते के साथ निगम के पदाधिकारीयो को सफाई संबंधित पत्र निर्गत करते हुए कई जानकारियां मांगी। ताकि रामनवमी से पूर्व निगम क्षेत्र के सफाई संबंधित की समीक्षा की जा सके। महापौर ने बैठक के उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपने कार्यकाल के एजेंडे को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मेरा चुनावी एजेंडा शांति और विकास था। आगे भी निगम का संचालन शहर की शांति और विकास पर होगा।

महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्यकाल में वार्ड समिति की विशेष भूमिका होगी। निगम क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाने में वार्ड समिति के माध्यम से एजेंडा लिया जाएगा। जल्द ही वार्ड समितियों का गठन होगा। ताकि विकास में मोहल्ले के गणमान्य लोगों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

महापौर ने यह भी कहा कि शहर का सबसे बड़ा मुद्दा ट्रैफिक है। इस मामले को जल्द ही संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। महापौर ने कहा कि मेरा लक्ष्य शहर के साथ-साथ निगम में नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी, जो निगम को राजस्व दे रहे हैं लेकिन सुविधा नहीं मिल पा रही है।

साथ ही घर-घर पानी पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। जल्द ही शहरी जलापूर्ति योजना की बैठक की जाएगी। यह सत्र निगम को एक नई पहचान देगा। यह मेरा वादा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!