
महावीर नवयुवक दल जेनरल के कार्यालय का महापौर अरुणा शंकर ने किया उद्घाटन
आपसी सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाएं रामनवमी : अरुणा शंकर
Palamu : नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर एवं चैनपुर में रामनवमी पूजा को लेकर श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के कार्यालय का उद्घाटन मेयर अरुण शंकर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चरित्र न केवल सनातन धर्म का आधार है, बल्कि एक आदर्श और नैतिक जीवन जीने की संपूर्ण गाईडलाइन भी है।भगवान राम केवल पूजा के लिए नहीं, बल्कि उनका चरित्र जीने के लिए है। जब प्रत्येक सनातनी उनके गुणों को अपने व्यवहार में उतारेगा,तभी रामराज्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी।
मेयर अरूणा शंकर ने कहा कि नववर्ष के पहले दिन रामनवमी और नवदुर्गा की पूजा के आरंभ से होता है जो सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन है नवदुर्गा की शक्ति की पूजा हिंदू धर्म में शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व है यह नौ दिनों का उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का मार्ग है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास और मर्यादाहीनता देखी जा रही है, तब सनातनियों के लिए राम के चरित्र को आत्मसात करना अनिवार्य हो गया है साथ ही उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में अशांति का माहौल बन गया है और इसका समाधान एक मात्र भगवान श्री राम के चरित्र को अपनाने से ही मिल सकता है।
रामचरितमानस के पठन और श्रवण से संस्कारों का सिंचन होता है और नैतिक मार्गदर्शन मिलता है। केवल अपनी उन्नति नहीं, बल्कि सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही राम के पथ पर चलना है। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने किया।
कार्यक्रम के बाद स्वामी विवेकानंद चौक पर पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ कर झंडा स्थापित मेयर के द्वारा कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लड्डू जायसवाल चैनपुर अध्यक्ष चंदू गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।




