महाशिवरात्रि के पावन मौके पर लगने वाली मेले का मुख्य अतिथि होगें नन्दन कुमार सिंह
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार – छतरपुर प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर पंचायत के ग्राम बारा के सोहर मोरहर नदी के तट पर अवस्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सदियों से लगते आ रहे मेले का आयोजन देवनादह मेला समिति के बैनर तले आगामी 15 फरवरी को किया गया है। इस मेले का मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी सह क्षत्रिय विकास मंच के अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को मेले समिति की ओर से घोषणा की गई। मेले समिति के अध्यक्ष राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य मेले का रूप रेखा तैयारी चल रही है। इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ,भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष सह मेले समिति के कोषाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ,सचिव हरि प्रकाश सिंह,उप सचिव सह विशुनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शत्रुध्न साव ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।





