
महुआडांड़ में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, आरपीएस स्कूल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Rahul Kumar @ united palamu
महुआडांड़:प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आरपीएस स्कूल महुआडांड़ परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।बच्चों ने मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के Founder ओम प्रकाश, Director सत्यनंद वर्मा सहित शिक्षकगण सुजीत कुमार, अरविंद बेक, प्रवीण कुमार, कौशल कुमार, भानु प्रताप शाह उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण दिखाई दिया। पूजा कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।





