महुआ चुन रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला

Kodarma : रविवार की सुबह कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह में महुआ चुन रही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5.30 बजे हरलाडीह की सीता देवी (55 वर्ष, पति स्व रामचन्द्र साव) गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने गयी थी।

इसी दौरान वहां पहुंचे हाथी ने सीता देवी को गिरफ्त में ले लिया और पटककर और कुचलकर मार डाला। घटना के दौरान अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ दूरी पर महुआ चुन रहे ग्रामीण रसीद मियां ने बताया कि जब तक हमलोग पहुंचे हाथी जा चुका था और महिला की मौत हो गयी थी।

ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से पूरे इलाके में हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। दो दिन पहले भी कोडरमा में हाथियों ने कुचलकर दो लोगों को मार दिया था। वहीं अगले दिन झरीटांड़ में आधा दर्जन पशुओं को भी मार दिया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!