मानसिक तनाव में आकर खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह गांव निवासी बलराम मेहता के पुत्र वीरेंद्र कुमार मेहता ने मानसिक तनाव में आकर रविवार की रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही वीरेंद्र मेहता के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





