
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पहल खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक है,दिशाेमगुरु शिबू सोरेन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के मौके पर बोले अविनाश देव
Palamu : झामुमो पलामू द्वारा दिशाेमगुरु शिबू सोरेन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जीएलए कॉलेज के मैदान में किया गया, जिसका समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर थे। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के यूथ ब्रिगेड और संत मरियम आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए, मंचासिन हुए और क्रिकेट टूर्नामेंट का लुत्फ़ उठाए। पलामू वॉरियर्स बनाम रेड बुल के बीच मुकाबला था। जिसमें पलामू वॉरियर्स विजेता हुआ और कप पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा विजेता टीम पलामू वॉरियर्स को इक्यावन हजार रुपए नगद राशि एवं चमचमाता हुआ कप दिया गया। उप विजेता टीम को इक्कीस हजार रुपए नगद एवं कप दिए। खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का हुज़ूम ठंडी में सर्द मौसम का तापमान दस डिग्री ऊंचा कर दिया।
अविनाश देव ने कहा : डिजिटल गांव की तरह है खेल की दुनिया

अल्पावधि संबोधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जीवन नेता अविनाश देव ने कहा कि खेल की दुनिया एक डिजिटल गांव की तरह है, जहां सबों का एक ही ध्येय रहता है विजयी भवः। खेल का मैदान एक वैश्विक गांव है, जहां सभी धर्म, संप्रदाय, जाति और वर्ग भिन्न भिन्न विचार के लोग एक साथ ठहरते हैं और मुकाबला करते हैं। अपनी हसरत भरी निगाह से जीत के जश्न के लिए उत्सुक रहते हैं। न कोई भेद, न कोई द्वेष, लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ एक परिवार की तरह न्याय पर भरोसा रखते समतामूलक समाज के निमार्ण में खेल के मैदान से संदेश प्रेषित करते हैं। हम सब एक हैं, अखंड हैं। हर गलत सही पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।
सनी शुक्ला और विनायक सिंह का कुशल नेतृत्व रहा सराहनीय
सनी शुक्ला और विनायक सिंह के कुशल नेतृत्व खेल को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।कॉमेंटेटर एपी लकी का मोमेंट्री दिसंबर के कड़ाके की सर्दी और अप्रैल का गर्मी पैदा कर दिया। एपी लकी के हर एक कमेंट्री पर दर्शक हवा में हाथ लहरा कर पांव थिरकाते और खिलाड़ी उछाल मारते रोमांचित होते। जीत के जश्न पर मैदान का फिज़ा पटाखे के आवाज से थर्राते नजर आया। आने वाला वक्त जीएलए कॉलेज के मैदान से तेंदुलकर और धौनी निकलेगा। जिसका श्रेय इस आयोजक मंडली को जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा अभिभावकीय भूमिका में हमेशा दिखे। अविनाश देव ने कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य कि हम कामना करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पहल खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक है।




