
मुख्य न्यायधीश,उच्च न्यायालय का लातेहार जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:माननीय मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक, माननीय उच्च न्यायालय, रांची झारखंड के द्वारा व्यवहार न्यायालय लोहरदगा का निरिक्षण दिनांक 22/01/2026 को किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायाधीश का दिनांक 22 से 24 जनवरी, 2026 तक लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों का परिभ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित था।प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड, रांची के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक द्वारा लातेहार जिला अंतर्गत नेतरहाट क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने जिले के प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।

नेतरहाट के विभिन्न पर्यटकों का किया गया भ्रमण

इस क्रम में माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा कोयल व्यू पॉइंट, लेक व्यू, शैले हाउस, अपर घाघरी,डंकन फार्म एवं सनसेट प्वाइंट का भ्रमण किया गया।उन्होंने इन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा सतत पर्यटन विकास के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और सुनियोजित विकास के माध्यम से इसे राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश द्वारा नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया गया।मुख्य न्यायाधीश के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, खेलकूद सुविधाओं एवं अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की मुख्य न्यायाधीश ने सराहना की।भ्रमण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल, हाई कोर्ट ऑफ़ झारखंड,सत्य प्रकाश सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार शेष नाथ सिंह , उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





