मेदिनीनगर में बच्चा चोर के शक में बुजुर्ग व महिला की पिटाई, पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के सुदना अधोर आश्रम के पास गुरुवार की रात करीब 9 बजे बच्चा चोर होने के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला की स्थानीय लोगो ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला रात के समय सुदना की ओर घूमते हुए दिखाई दिए। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर स्थानीय लोगो ने उन्हें पकड़ लिया और बिना सत्यापन किए ही बच्चा चोर होने की आशंका में मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों के साथ हाथापाई होने लगी।इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही टीपीओ-3 के प्रभारी अजय गुप्ता टाइगर मोबाइल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगो को समझा-बुझाकर दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित बाहर निकाला।दोनों की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को शहर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।फिलहाल दोनों अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं हैं और अर्धविक्षिप्त भी प्रतीत हो रहे हैं।
शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर कानून अपने हाथ में न लें और न ही किसी के साथ मारपीट करें। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अफवाहों के आधार पर हिंसा करना दंडनीय अपराध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!