मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र परिसर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र परिसर में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में पुलिस पदाधिकारीयो के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे इंस्पेक्टर सोमा उरांव, सब इंस्पेक्टर कालिका राम, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नरेश यादव को भावपूर्ण विदाई दी गई।वहीं मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु उपाधीक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि वर्षों से सेवा कार्य में लगे यह सभी पुलिस पदाधिकारी परिवार का एक हिस्सा बन जाते हैं। जिससे सेवानिवृत्त होते समय उन्हें काफी पीड़ा होती है।

प्रशिक्षु उपाधीक्षक ने सम्मान समारोह कार्यक्रम की प्रशंसा की।जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी सेवानिवृत्ति पुलिस पदाधिकारीयो को माला पहनाकर उनके साथ बिताए हुए पल को याद किया। साथ ही गिफ्ट देकर उन्हें उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।

मौके पर उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारीयो ने सभी सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारीयो को पुष्प गुक्ष और अंगवस्त्र भेंट कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उनके सुखमय और स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा विदा लेते हुए कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए।

मौके पर उपस्थित विदाई सह समान समारोह के दौरान इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा कि इन सभी पुलिस पदाधिकारीयो का काफी सहयोग मिला. आम जनों का भी स्नेह मिला. सभी के प्यार और सहयोग से पुलिस कार्यों में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली.

उन्होंने सभी के सेवा काल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इन सभी पुलिस पदाधिकारीयो को विभिन्न स्थानों पर सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ. सेवा काल में कई स्थानों पर इन्हें परेशानियां भी हुईं. चुनौती को स्वीकार कर इन सभी पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव अरविंद तिवारी, मंत्री डेविड मिंस, कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह, प्रक्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह,एसआई सुनील कुमार, संगीता झा,एएसआई संतोष पांडे ,जैनेंद्र पांडे,प्रियरंजन कुमार,जोहान तिर्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!