मेनोनाइट गर्ल्स हॉस्टल में 500 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित

लातेहार : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए संचालित रोजगारोन्मुखी गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को मेनोनाइट गर्ल्स हॉस्टल, चंदनडीह (लातेहार) में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लातेहार एवं एसजीआरएस अकैडमी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस दौरान चंदवा एवं लातेहार में पिछले छह माह से संचालित एसएसएमओ (सीनियर सिलाई मशीन ऑपरेटर) प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी लगभग 500 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम में लातेहार के श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, श्रम विभाग के हेड क्लर्क रंजीत कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार, एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड स्टेट मोबिलाइजर अब्दुल जब्बार, लातेहार जिला मोबिलाइजर मनोज दत्त देव, केंद्र प्रबंधक लातेहार जितेंद्र कुमार, केंद्र प्रबंधक चंदवा प्रमोद कुमार तथा प्रशिक्षक अंजू कुमारी, ज्योति कुमारी एवं काजल कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।इस मौके पर श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं एवं युवतियां यदि प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कम से कम तीन माह तक नौकरी करती हैं तो श्रम विभाग द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी सभी 500 महिलाओं के बैंक खाते में सिलाई मशीन खरीदने हेतु राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!