मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने चैनपुर में कई क्षेत्रों का किया सघन दौरा
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने चैनपुर में कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 31 के शाहपुर, नई मोहल्ला, फरबी बांध और ठाकुर मोहल्ला क्षेत्र में जनता जनार्दन से मिलने का सौभाग्य मिला। नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि अपनों के बीच जाकर जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिला, उसने मन को भावुक कर दिया। हर गली, हर चौक पर लोगों का भरोसा यह विश्वास दिलाता है कि यह रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि दिलों का है। उन्होंने आम जनों से कहा कि आप सभी का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके विश्वास के साथ, आपके हक़ और शहर के बेहतर भविष्य के लिए यह सेवा यात्रा निरंतर चलती रहेगी। बता दें कि नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी द्वारा हर रोज जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें आम जनों का जबरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थक भी साथ थे।





