मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने वार्ड संख्या 34 और 35 के विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर ने निगम के वार्ड संख्या 34 और 35 के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

उन्होंने राजागढ़, बहेरवा, महावीर मंदिर, कश्यप मोहल्ला, पूरब मुहल्ला, बालिका स्कूल रोड, हॉस्पिटल चौक, कर्पूरी चौक, शाहपुर बिरसा नगर और लायंस हॉस्पिटल रोड में देवतुल्य जनता जनार्दन से मिलकर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर अरुणा शंकर ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुजुर्गों का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और युवाओं का जोश देखकर यह स्पष्ट है कि मेदिनीनगर की जनता विकास की निरंतरता के पक्ष में है।
अरुणा शंकर ने कहा कि आप सभी के इस असीम प्रेम और समर्थन के लिए मैं सदैव ऋणी रहूँगी। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, मिलकर अपने शहर को और भी सुंदर और सशक्त बनाएँ। उन्होंने 23 फरवरी कोएयर कंडीशनर छाप पर मोहर लगाकर अपार मतों से विजई बनाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा समर्थित नियर प्रत्याशी अरुण शंकर के साथ हजारों की संख्या में उनके कार्यकर्ता उपस्थित थे।




