मेयर प्रत्याशी मीना गुप्ता आज भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की कर देंगी घोषणा !

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज 9.30 बजे सुबह चैनपुर में करेंगे चुनावी सभा

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव पूरी तरह से प्रचंड रूप लेता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी समीकरण भी बदलता नजर आ रहा है। बुधवार को मेदिनीनगर में जो खेला हुआ, उस खेल से सभी लोग वाकिफ हो चुके हैं। मेयर पद के प्रत्याशियों को सिंबल मिलने के बाद सभी ने जोर-शोर से अपना प्रचार शुरू कर दिया। इस प्रचार में जय श्री गुप्ता भी पीछे नहीं थी। वह भी पूरा जोर-जोर से बतौर प्रत्याशी मेयर पद के लिए प्रचार कर रही थी। इनका जनसंपर्क भी जोर-जोर से चल रहा था। इसी एन वक्त पर यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के जादूगर रघुवर दास का आगमन हुआ।

रघुवर दास के पलामू पहुंचते ही राजनीतिक समीकरण बनने लगे और बिगड़ने लगे। बुधवार की शाम एक कार्यक्रम में रघुवर दास के बगल में जय श्री गुप्ता बैठी हुई दिखाई दी। इतना ही में लोग समझ गए कि जय श्री गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को अपना समर्थन दे दिया। यह बात हवा की तरह कहिए या आग की तरह, पूरे शहर ही नहीं राज्य भर में फैल गया। रघुवर दास के सभा में ही जय श्री गुप्ता ने घोषणा भी कर दिया कि शहर में शांति और सुरक्षा के लिए वे मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को अपना समर्थन दे रही है।

आज गुरुवार को भी भाजपा के फायर ब्रिगेड रघुवर दास का एक चुनावी कार्यक्रम चैनपुर में रखा गया है। यहां भी खेल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बुधवार को मेदिनीनगर में जब खेला हो सकता है तो आज गुरुवार को भी चैनपुर में हर हाल में खेला होगा। इन लोगों का कहना है कि मीना गुप्ता भी रघुवर दास के सभा में जरूर पहुंचेगी और मंच से मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में अपना बयान जारी कर देगी।राजनीतिक धुरंधरों का कहना है कि जिस मंच पर रघुवर दास रहेंगे, उसी मंच पर मीना गुप्ता भी रहेगी।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज गुरुवार को चैनपुर बाजार मे प्रात 9:30 बजे से 10:15 तक सभा को संबोधित करेंगे।

मेदिनीनगर शहर और चैनपुर में यह चर्चा जोर पकड़ने लगा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आने के बाद चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहा है। जय श्री गुप्ता, ट्विंकल गुप्ता और अब मीना गुप्ता के आने के बाद अरुण शंकर के लिए राह अब आसान बनता दिख रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!