
मैट्रिक के नागपुरी खोरठा इंटर इतिहास की परिक्षा कदाचार मुक्त संपन्न
Latehar : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल ( जैक ) द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हेतु बनाये गए दोनों परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व रा. आदर्श मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई। परिक्षा केन्द्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली मैट्रिक के बिषय नागपुरी में 205में 201परिक्षार्थी सामिल हुए 04 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खोरठा बिषय के परिक्षा में 47 में 45 परिक्षार्थी सामिल हुए, 02 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर के इतिहास विषय के परीक्षा मे 423में 420सामिल हुए, 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं रा.आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र में भी मैट्रिक व इंटर के परिक्षा में सभी परिक्षार्थी सामिल । परिक्षा शान्तिपुर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने मे सभी वीक्षक, दंडाधिकारी बारियातू थाना के तैनात सुरक्षा बल ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।





