मो. समीर हत्याकांड : पिस्तौल और गोली के साथ तीन आरोपी अरेस्ट

Palamu : शहर थाना अन्र्तगत हिरो शो रूम के सामने बस स्टैंड रोड, नगर पालिका मार्केट दिनांक 02.04.2026 को समय करीब 22:40 बजे को फैज खान उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व इस्लाम खान, पता-मुस्लिमनगर साई मोहल्ला थाना-शहर एवं अन्य दो अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मो समीर उर्फ गुड्डू उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व कलाम, पता-कुंड मोहल्ला थाना शहर जिला पलामू गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध शहर थाना कांड सं0-120/2026, दिनाक-03.04 2026, धारा-130(1)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू की एसपी ने बताया कि दिनांक-03. 04.2026 को गुप्त सूचना मिला की कांड के प्राथमिकी अभियुक्त फैज खान उर्फ गुड्डु पांकी थाना अन्तर्गत टईया के तरफ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पांकी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ अपराधियों के विरूद्ध गुप्तचर के बताए स्थान पर पहुँचे तो फैज खान एवं उसके तीन सहयोगी को देखा गया जो पुलिस बल को देख पुलिस को टारगेट करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त फैज खान के द्वारा फायरिंग किया गया। अपनी आत्मरक्षा में पुलिस टीम के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग किया गया जिसमें फैज खान के पैर में गोली लगी। घायल फैज खान को तुरंत ईलाज के लिए सदर अस्पातल डाल्टनगंज भेजा गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। घटनास्थल से दो अन्य अपराधी आर्दश कुमार उर्फ धोनी एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह को भागने क्रम में खदेड़ कर पकड़ लिया गया और विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया एवं एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा।

एक अपराधी आदर्श कुमार उर्फ धोनी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन 9 एमएम का गोली एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह से सुपारी का 39400/- (उनचालिस हजार चार सौ) बरामद किया गया। घटनास्थल से ही घायल फैज खान के द्वारा छोड़े गये एक देशी 7.65 mm पिस्टल, एक जिंदा गोली एवं एक खोखा बरामद किया गया।

घटनास्थल से आपराधियों द्वारा प्रयोग में लाये गये एक मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया।

इस संबंध में तीनों अपराधियों के विरूद्ध पाकी थाना काण्ड सं० 43/2026 दिनांक 3.4. धारा-118 (1)/118(2)/109(1)/121(2)/132/111(2)(a)/221/3(5)BNS एवं 25(1-B)(a)/26/27(1)/35/25 (6) आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

फैज खान को सुपारी देने वाले दो अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

प्राथमिकी अभियुक्त फैज खान से पुछताछ के क्रम में यह उजाकर हुआ कि शहर थाना काण्ड सं0 120/26 के वादी इसराईल आजाद उर्फ मिन्टु डाला द्वारा पहाड़ी मोहल्ला अवस्थित चंदवारी के पास जमीन को लेकर मो० समीर उर्फ गुड्डु से विवाद था। इसलिए अपने रास्ते से हटाने के लिए मिन्टु डाला एवं विक्की राईन द्वारा मो० फैज को मो० समीर उर्फ गुड्डु को मारने के लिए 2 लाख रूपया का सुपारी दिया गया था। इस संबंध में शहर थाना काण्ड सं0 120/26 के वादी इसराईल आजाद उर्फ मिन्दु डाला एवं शहजाद आलम उर्फ विक्की को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जप्त प्रदर्श का विवरणः-

  1. घटनास्थल पर फैज के द्वारा छोड़े गये एक पीस 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक

जिन्दा गोली एवं एक खोखा।

  1. आदर्श उर्फ धोनी के पास से एक देशी 9 mm पिस्टल लोडेड, दो जिन्दा गोली
  2. एक ग्लैमर मोटरसाईकिल
  3. तारिक उर्फ मुन्नान के पास से 39400/- (उनचालिस हजार चार सौ) नगद

छापामारी दल :-

1 पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन

2 पु०नि० ज्योति लाल रजवार, शहर थाना

(3) पु०अ०नि० राजेश रंजन थान प्रभारी पांकी

(4) पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना।

(4) स०अ०नि० राजेश कुमार साहु, शहर थाना

(5) आरक्षी नंदलाल पटेल

realme 11 Pro 5G

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!