मौसम ने ली अचानक करवट, झारखंड में 21 मार्च को तेज बारिश का अलर्ट जारी
New Delhi : देश के कई राज्यों में बादल दिखाई दे रहे हैं, कहीं कहीं बारिश हुई है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में आंधी-पानी और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च को मौसम की स्थिति अधिक गंभीर होने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। कई राज्यों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान समूचे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से कई राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी, साथ ही कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में नये मजबूत विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पहाड़ी इलाकों में नये मजबूत विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में बादलों के बरसने के संकेत हैं।
आज इन जगहों पर होगी बारिश
20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। खराब मौसम से रबी की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका है।
झारखंड में कल शुक्रवार को होगी बारिश
शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।



