राजधानी रांची में प्रिंस खान ग्रुप के मारे गए 3 अपराधी

Ranchi : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस लगातार राज्य के कई जिलों में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार तड़के रांची पुलिस और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह के तीन अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे बैरागढ़ इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान मुठभेड़ में तीन अपराधी ढेर हो गए।

मुठभेड़ के दौरान अपराधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि भागने के दौरान अफजल उर्फ अमन घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

गौरतलब है कि प्रिंस खान ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जयहिंद फार्मा के दुकानदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा हजारीबाग में एक सोना-चांदी की दुकान के सामने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!