रामनवमी,सरहुल और ईद को लेकर शहर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी, ईद एवं सरहुल को लेकर डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एएसआई अनंत सिंह ने किया।

बैठक में उपस्थित कई बुद्धिजीविओ ने रामनवमी पर्व को लेकर सुझाव दिए। मौके पर उपस्थित डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि रामनवमी, सरहुल और ईद का त्योहार लोग शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। हुडदंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी परस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को बक्सा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि रामनवमी पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट करने पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, जिसके वजह से किसी भी हालत में शहर में डीजे नहीं बजेगा। यदि लोग डीजे का प्रयोग करते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी सरहुल और ईद त्योहार को मनाने की अपील की।

बैठक में स्थानीय लोग, रामनवमी पूजा कमिटी के सदस्य व जनप्रतिनिधिओ ने रामनवमी पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही।मौके पर शहर थाना के एसआई बाल कृष्णा,संतोष गुप्ता,प्रदीप शर्मा,संगीता झा,ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे,टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा, शर्मिला वर्मा, इंदु भगत, दुर्गा जोहरी,दीपू चौरसिया सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!