रामनवमी को लेकर पलामू जिला पुलिस और प्रशासन और के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगो को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने का दिया संदेश
Palamu : पलामू रामनवमी त्योहार को लेकर पलामू जिले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।नत्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हुड़दंग को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

बुधवार की शाम पलामू उपयुक्त समीरा एस और पलामू एसपी रिशमा रमेशन के नेतृत्व में मेदिनीनगर शहर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया और शांति बनाए रखने की अपील की।फ्लैग मार्च मेदिनीनगर शहर थाना से शुरू होकर हॉस्पिटल चौक,कुंड मोहल्ला,पहाड़ी मोहल्ला,सत्तार सेठ चौक,बाजार क्षेत्र के कन्नी राम चौक सहित विभिन्न मोहल्लों में निकाला गया।
इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। वही मौके पर उपस्थित पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कहा की कानून सभी के लिए समान है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने दोनों समुदायों से अपील की कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन किसी भी धर्म या जाति के त्योहार में बाधा नहीं बनना चाहती, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वही मौके पर उपस्थित पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने कहा कि त्योहार के दौरान ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अगर कोई पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी जवानों को मोबाइल चालू रखने और हर सूचना पर सतर्क रहने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा की त्योहार के दिन किसी भी तरह का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन करें. सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए।
मौके पर एसडीओ सुलोचना मीणा, डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एसआई चंद्रशेखर यादव, प्रदीप शर्मा, प्रदीप कुमार,एएसआई संतोष पांडे ,संदीप कुमार, रामजी दास,टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टिओपी 3 प्रभारी मंटू सिंह, ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे,एएसआई संतोष पांडे, राजेश कुमार,पुलिस जवान नंदलाल पटेल, टाइगर मोबाइल का जवान राकेश सिंह, रोहित कुमार,अनिल पासवान, परवेज खान, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रिंकू शुक्ला,सहायक पुलिस के जवान प्रफुल्ल सिंह, शीतल प्रजापति ,धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे।




