रामनवमी त्योहार के दिन अपने माता-पिता के स्मृति में जितेंद्र अग्रवाल ने कराया भव्य भंडारा का आयोजन
झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने भंडारा का किया उद्घाटन
Palamu : श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के दौरान समाजसेवी जितेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने अपने माता स्वर्गीय देवन्ति देवी और पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद अग्रवाल के स्मृति पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी त्योहार के मौके पर शहर के छह मुहान चौक के पास भव्य भंडारा का आयोजन कराया। भंडारा का उद्घाटन झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने फीता काट कर किया।

भंडारा के दौरान जितेंद्र अग्रवाल ने अपने सभी छोटे बड़े भाइयों को पगड़ी पहना कर और तलवार देकर रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। पगड़ीपोषी के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।
भंडारा में पूड़ी,सब्जी,बुंदिया कोलड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों की सुविधा उपलब्ध थी।भंडारा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे को सफल बनाने में संतु कुमार,अजीत गुप्ता,बलराम प्रसाद अग्रवाल,अंबिका प्रसाद अग्रवाल,सूरज अग्रवाल,राज कुमार अग्रवाल,सोनू गुप्ता सहित अन्य अग्रवाल परिवार का अहम भूमिका रहा।
बताते चले की नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को रामनवमी पर पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हवन-पूजन, कन्या भोजन व भंडारे के आयोजन किए गए। इसमें प्रसाद पाने को खासी भीड़ रही।




