रामनवमी पर शिवतपोभूमि धाम पर हुए दुगोला कार्यक्रम में लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Palamu : छतरपुर प्रखंड के चराई पंचायत अंतर्गत ग्राम केरकीखुर्द स्थित शिवतपोभूमि धाम में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल भी देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं उनके पुत्र सह छत्तरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को ‘पर्यावरण धर्म’ के मूल मंत्र की शपथ दिलाई गई।

डॉ. जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यही सच्ची पूजा है। इस दौरान धाम परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण जीवन में मनोरंजन का विशेष महत्व है और दुगोला जैसे पारंपरिक आयोजनों से खासकर महिलाओं को भी मनोरंजन का अवसर मिलता है।

उद्घाटन के बाद लोक विधा ‘दुगोला’ का रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध कलाकार ब्यास शिव नारायण यादव और झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक ब्यास राजमुनी के बीच सुरों की जंग देखने को मिली। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी और प्रस्तुति से पूरी रात दर्शकों को बांधे रखा।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। भारी भीड़ के बावजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन न केवल लोक कला को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन समिति के व्यास प्रसाद यादव, कपिल सिंह, शिवनाथ सुरीला, संजय यादव, मिथिलेश सिंह, विपिन सिंह, विनोद सिंह, दीपक कुमार, रामजी सिंह, कुलदीप सिंह खरवार, संतोष यादव, लाल बिहारी यादव, मनोज यादव, सनी कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!