
रामनवमी पूजा के अवसर पर ओबीसी मोर्चा ने किया चना-गुड़ शरबत वितरण, भाई चारे का दिया संदेश
लातेहार:शहर में श्री रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से राम भक्तों के बीच चना, गुड़ एवं शरबत का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराना और पर्व के दौरान आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मोर्चा के इस पहल की सराहना की।मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक अवसर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि मोर्चा आगे भी सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर जनसेवा के कार्य करता रहेगा।इस दौरान युवा समाजसेवी आशीष शाह, नरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, मुरली प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, विष्णु साहू, सरवन कुमार, दीपक कुमार, अशोक प्रसाद, मनोज प्रसाद, आनंद कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, लालमोहन साव, रूपेश कुमार, राकेश कुमार, कामेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, संजय प्रसाद, संजय कुमार, सौरभ साहू, दिलेश्वर प्रसाद, आशीष कुमार, मनोज सोनी, बद्री प्रसाद, पंकज कुमार और रोशन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मोर्चा की ओर से सभी लातेहार वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




