रामनवमी में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लाए गए डीजे को पलामू पुलिस ने किया जप्त

Palamu : रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टाउन थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने दो बड़े डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है।

जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश का शगुन डीजे और मध्य प्रदेश का नटराज डीजे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों डीजे राज्य के बाहर से लाए गए थे और रामनवमी जुलूस में तेज आवाज में बजाए जा रहे थे। घटना के दौरान तेज ध्वनि और भीड़-भाड़ के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे को जब्त कर लिया। वही कल बस स्टैंड रोड पर एक और गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां एक डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गई। हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!