राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद
New Delhi : ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि ईद का यह त्योहार हमें आत्मसंयम, सेवा और दूसरों की मदद करने की सीख देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ईद-उल-फितर की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि यह दिन आपसी भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।
पीएम मोदी ने नवरोज की भी बधाई दी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने नवरोज के खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए खुशहाल हो, लोगों की सभी इच्छाएं पूरी हों और हर कोई स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी को नवरोज मुबारक कहकर इस त्योहार की बधाई दी। नवरोज पारसी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं।




