
लातेहार चंदनडीह वार्ड 14 में इंद्रदेव उरांव की जीत पर भव्य विजय जुलूस
Latehar : लातेहार के चंदनडीह वार्ड संख्या 14 में वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव की जीत पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वार्ड के महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।विजय जुलूस के दौरान समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। वार्ड की जनता ने पार्षद इंद्रदेव उरांव को लड्डू खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। पूरे वार्ड में “इंद्रदेव उरांव जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।इस अवसर पर कन्हाई राम. जयराम जी, हीरामन भुईया, योगेंद्र भुईया, दीपक वर्मा, राजू वर्मा, संतोष गोस्वामी, विजय वर्मा, अजय भुईया, रूपम देवी, अनीता देवी, मीतू देवी, शीला देवी, रानी देवी और विनीता देवी सहित वार्ड के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर अपने नए पार्षद का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।इंद्रदेव उरांव ने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। उनकी जीत को वार्ड की जनता की जीत बताया गया।





