
लातेहार नगर पंचायत चुनाव में महागठबंधन में खटपट,कांग्रेस–राजद आमने-सामने
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं सत्ता दल के घटक दल कांग्रेस और राजद में खटपट की खबरें आनी भी शुरू हो गई है। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव का कहना है कि राजद जिलाध्यक्ष से हमारी बात हुई है, जल्द ही उनके द्वारा भी झामुमो समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन की घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद राजद नेताओं ने इसका सिरे से खंडन किया है। राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा है कि कांग्रेस अफवाह फैलाना बंद करे। लातेहार नगर पंचायत चुनाव के लिए राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अपना समर्थन मिलयानी कुजूर को दिया है और सभी राजद कार्यकर्ता उनके पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं मोहर यादव ने कहा है कि चुनाव के घोषणा के पूर्व कांग्रेस नेताओं ने लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही थी, पर उन्हें कोई प्रत्याशी नहीं मिला, जिसके चलते कांग्रेस ने मजबूरी में झामुमो के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर लातेहार में मिलायानी कुजूर को समर्थन दिया है, साथ ही उनकी जीत तय है।
ज्ञात हो कि इस बार पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं हो रहा है। पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है। लातेहार नगर पंचायत चुनाव की शुरूआत होते ही जहां झामुमो ने अपना समर्थन बिलासी टोपनो को प्रेस वार्ता कर दे दी थी, वहीं गबठबंधन में शामिल राजद ने भी अपना समर्थन समर्थित उम्मीदवार मिलयानी कुजूर को दिया है।





