
लातेहार में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ उद्घाटन, शहरी व ग्रामीण लोगों को मिलेगी सुलभ स्वास्थ्य सुविधा
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह पहाड़पुरी में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन एवं पूर्व वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के पश्चात उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने केंद्र का निरीक्षण किया तथा चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन से शहरी के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुलभ, सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। इस केंद्र में GDMO डॉ. लाडले हसन, डेंटिस्ट डॉ. प्रिया शालिनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट आदित्य कुमार तथा एएनएम की टीम सेवाएं प्रदान करेगी।उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





