
लातेहार में गुटखा, सिगरेट व तंबाकू के खिलाफ चलाई गई छापेमारी अभियान,कई दुकानों से बरामदगी
लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित गुटखा, सिगरेट और तंबाकू की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान अंचलाधिकारी नंदकुमार राम,सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के आसपास, अस्पताल परिसर तथा विभिन्न स्कूलों के समीप स्थित दुकानों की गहन जांच की गई। इस दौरान कई दुकानों से गुटखा, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि स्कूल, कॉलेज एवं अस्पतालों के समीप प्रतिबंधित गुटखा, सिगरेट व तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, अन्यथा संबंधित सामग्री जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





