लेस्लीगंज : युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में एक 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहार गांव की बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिन पहले अपने फुआ के घर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव गई थी। वहां पर शनिवार की शाम करीब चार बजे युवती का फोन पर अपने प्रेमिका से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवती मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के बाद परिजन लेस्लीगंज से शव को दाह संस्कार के लिए पड़वा मानआहार गांव लेकर चले गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को मिली, उन्होंने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार से संपर्क कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकाश कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानून प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



