लेस्लीगंज : सड़क हादसे में ससुराल आए दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम
alamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरा मोड़ के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ससुराल आए दामाद की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदगंज निवासी मृतक विश्वजीत सोनी अपने ससुराल लेस्लीगंज में परिजनों के साथ कार से घूमने निकला था। इसी दौरान डबरा मोड़ के पास वह बाथरूम के लिए कार से उतरा, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल ले गए।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद लेस्लीगंज पुलीस बाइक को जब्त कर आगे की करवाई कर रही है।
इस घटना बाइक सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में राहुल भुइयां 1 राहुल भुइयां टू और आकाश भुइयां का नाम शामिल है।
सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।



