विकास पुरुष सह वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पाटन को दी 3 चेक डैम योजनाओं की सौगात
Palamu : झारखंड के वित्त मंत्री और पाटन-छतरपुर के विकास पुरुष राधा कृष्ण किशोर ने पाटन प्रखंड के नावा जयपुर क्षेत्र में 1 करोड़ 90 लाख की लागत से तीन महत्वपूर्ण योजनाओं—धांगरडीहा नाला, खजुरिया नाला एवं बेटीबांध नाला पर चेक डैम निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू जिले में लगातार गिरते भूगर्भीय जलस्तर को ध्यान में रखते हुए यह पहल बेहद जरूरी है। हमारे यहां अधिकांश नदियां बरसाती हैं, जिसके कारण वर्षा का बड़ा हिस्सा बिना संचयन के ही बह जाता है। इन चेक डैम के निर्माण से न केवल जल का संरक्षण होगा, बल्कि आसपास के गांवों में जलस्तर बढ़ेगा और पेयजल की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अरुण सिंह, श्री भोला सिंह, श्री प्रशांत किशोर, जिला परिषद श्री संग्राम सिंह, राजकमल तिवारी, श्री लव कुमार मेहता, श्री अखिलेश पांडेय, मुखिया श्री अखिलेश पासवान, श्री शंकर पासवान, श्री हरेंद्र सिंह, श्री अजीत कुमार , श्री बिशु चंद्रवंशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि पाटन छतरपुर के विधायक और झारखंड प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विकास पुरुष के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे मंत्री सह विधायक बनने के बाद पाटन छतरपुर में विकास की गंगा बहा रहे हैं। यही नहीं जब-जब श्री किशोर पाटन छतरपुर का जनप्रतिनिधि बनते हैं, तब-तब विकास के मामले में वे कोई को कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पाटन छतरपुर का लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले राधा कृष्ण किशोर की पहचान एक विकास पुरुष के रूप में है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।




