विधायक प्रकाश राम गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति मनोनीत,जिले में खुशी की लहर

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम को गैर सरकारी संकल्प समिति का सभापति मनोनीत किए जाने पर पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनीत होने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे लातेहार जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

सभापति मनोनीत होने की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रकाश राम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,जिला महामंत्री अमलेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह,विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह,भाजपा नेता ध्रुव पाण्डेय,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव समेत कई भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, संदेश एवं फोन के माध्यम से बधाई दी।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रकाश राम का गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति के रूप में मनोनयन उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।उनके नेतृत्व में समिति निश्चित रूप से प्रभावी ढंग से कार्य करेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक श्री राम जी अपने नए दायित्व से लातेहार जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देंगे।उनके मनोनयन से जिले को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।


बारियातू में भी भाजपाइयों ने जस्न मनाया बधाइयाँ दी।


इस उपलब्धी के लिए बारियातू प्रखण्ड से विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र गंझु, विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, संसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हे बधाई दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!