विश्व पर्यावरण दिवस पर लातेहार पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, लगाए गए छायादार, औषधीय एवं फलदार पौधे

Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड पुलिस द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से राज्यस्तरीय विशेष वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ झारखंड के नाम” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लातेहार जिला पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने पुलिस लाइन, विभिन्न प्रतिष्ठान एवं कार्यालय परिसरों, थाना परिसरों तथा ओपी परिसरों के खाली स्थानों पर छायादार, औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

लातेहार पुलिस ने आम नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से जिले में हरित आवरण बढ़ाने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!