
वीबीजी ग्राम जी कानून के विरोध में भाकपा माले का जनाक्रोश रैली
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : भाकपा माले एवं मजदूर संघ ने मनिका हाई स्कूल के मैदान से मनिका प्रखंड कार्यालय तक जनाक्रोश रैली निकल कर मनरेगा खत्म करने का विरोध किया।वहीं मजदूर संगठनों से जुड़े नेताओं ने कहा कि बिना किसी मजदूर संगठन, किसान समूह, राज्य सरकारों या अन्य हितधारकों से परामर्श के इस विधेयक को लाया गया है।जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) जैसे अधिकार आधारित कानून को समाप्त कर,उसे एक केंद्र-नियंत्रित और विवेकाधीन योजना में बदलने का प्रयास है।नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के भी विरुद्ध है,इस प्रदर्शन में ग्राम स्वराज मजदूर संघ के नेता जेम्स हेरेंज,पचाठी सिंह एवं सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।





