व्यवसायी मिठू जायसवाल ने गजब का किया कारनामा, पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

Palamu : नरखोरिया खुर्द गांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी मिठू जायसवाल ने अपनी बहादुरी और तत्परता से ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड राज्य अंतर्गत गढ़वा जिले की पुलिस ने मिठू जायसवाल के इस साहसिक योगदान के लिए उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मिठू जायसवाल को सम्मानित करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में उनकी भूमिका निर्णायक रही।

पीछा कर पकड़ा आरोपी

घटना के बाद ग्रामीणों से अपराधी का हुलिया मिलने पर मिठू जायसवाल बिना समय गंवाए अपनी स्कॉर्पियो से आरोपी के पीछे निकल पड़े। काफी देर तक पीछा करने के बाद उन्होंने पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए आरोपी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। मोबाइल बना सबसे बड़ा हथियार मिठू जायसवाल की सूझबूझ का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि उन्होंने सबसे पहले आरोपी की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद उन्होंने फोटो तुरंत जिले के सभी थानों में भेज दी। इसी तत्परता और सतर्कता का परिणाम रहा कि आरोपी कुछ ही समय में पुलिस के शिकंजे में आ गया।

पुलिस ने किया सम्मानित

एसडीपीओ ने कहा कि मिठू जायसवाल की हिम्मत, तत्परता और पुलिस के साथ सहयोग की भावना के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाता है कि आम नागरिक भी अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में मिठू जायसवाल की जमकर सराहना हो रही है और लोग उन्हें “रियल हीरो” के रूप में देख रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!