
शिव चर्चा में अविनाश देव ने कहा : शिव की शक्ति असीमित है और भक्ति सहज
Palamu : हर साल की भांति इस वर्ष भी पाटन प्रखंड के काला पहाड़ गांव में नए साल 2026 की शुरुआती स्वागत में शिवचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अविनाश देव शामिल हुए। सैकड़ों गुरु भाई,गुरु बहनों ने चर्चा में भाग लिया। श्री देव ने भगवान शिव के तस्वीर पर नमन कर नए साल में हर जीवों के बेहतरी के लिए मंगल कामना किए। गुरु भाई गुरु बहनों ने शिवभक्ति में भजन गाकर समां को सुरमई कर दिए इसके बाद मंचासिन हुए। गुरुचर्चा में अविनाश देव ने कहा कि भगवान शिव योग और ध्यान के अधिष्ठाता हैं। वे हमें आत्म साक्षात्कार की ओर ले जाते हैं। उनके ध्यान करने से निर्भय पथ पर हर प्राणी अग्रसर होते जाता है और एक दिन मुक्ति मिल जाती है। भगवान शिव त्याग,क्षमा,दानशीलता दया के दरिया हैं। जहां हर याचक को कुछ न कुछ मिलता ही है। उनके हर एक दर्शन से सीखना चाहिए कि जब परिस्थिति विषम हो जाए तो कैसे मुकाबला करना चाहिए। भगवान शिव का सिद्धांत है: दुनिया मेरा है हम दुनिया के हैं।प्राणियों का दुख मेरा दुख है मेरा सुख प्राणियों का सुख है। मानव का दुश्मन मेरा दुश्मन है और मेरा दोस्त संसार का दोस्त है। विश्व कल्याण के लिए शिव ने जहर पीया, हम सब को समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के लिए हर प्रताड़ना को बर्दाश्त करना चाहिए। साल के शुरुआत में अपने पिता समान वरिष्ठ गुरु भाई गोकुलानंद तिवारी व माता जी को अविनाश देव ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। गुरु बंदना एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम के समापन हुआ। इस मौके पर गुरु भाई ओंकार जी जो सिविल कोर्ट मेदिनीनगर में वरिष्ठ वकील हैं, उनकी भूमिका सराहनीय रही।





