
संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता: बंसी यादव
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय लातेहार में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

अनुभव और समर्पण का मिला सम्मान: बंशी यादव बने भाजपा लातेहार जिला अध्यक्ष
पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बंसी यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि साधारण कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पद तक का उनका सफर संगठन के प्रति निष्ठा, मेहनत और समर्पण का परिचायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंसी यादव के नेतृत्व में भाजपा लातेहार जिले में और अधिक मजबूत एवं संगठित होगी।
साधारण कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष तक: बंशी यादव ने संभाला भाजपा लातेहार की कमान

कार्यक्रम में उपस्थित लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि बंसी यादव ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमेशा मेहनत और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा लातेहार जिले में और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
मेरा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना: बंसी यादव
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने कहा,
“मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। मेरा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को लातेहार में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।”
प्रदेश परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता राजधानी यादव ने बधाई दी।
प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी यादव ने बधाई देते हुए कहा कि बंसी यादव का संगठनात्मक सफर साधारण कार्यकर्ता से शुरू होकर मंडल महामंत्री और जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुँचा है। उनकी प्रतिबद्धता और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लातेहार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।इस अवसर पर चुनाव प्रभारी रघुराज पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बंसी यादव को शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।




