संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

महुआडांड़: संत जेवियर्स कॉलेज, महुआडांड़ में उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी शिक्षण पद्धतियाँ एवं गुणवत्ता संवर्धन विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य उच्च शिक्षा में नवीन, तकनीक-आधारित एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था।इस अवसर पर जेवियर कॉलेज, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से मिस लिज़ किम एवं मिस्टर जैक डैवरन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अभय सुकुट डुंगडुंग एवं अंकिता एक्का के नेतृत्व में पारंपरिक आदिवासी नृत्य के माध्यम से ऑस्ट्रेलियाई अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, नैतिक और उत्तरदायी नागरिक बनाना है। परिवर्तनकारी शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यापक सोच का विकास करती हैं।मुख्य वक्ता मिस लिज़ किम ने कहा कि आज की शिक्षा में डिजिटल तकनीक, अनुभवात्मक अधिगम और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण अनिवार्य हो चुके हैं। वहीं प्रोफेसर रेचेल सुष्मिता नाग ने गुणवत्ता संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को नवाचार, शोध एवं मूल्य-आधारित शिक्षा पर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता बताई।मिस्टर जैक डैवरन ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था के अनुभव साझा करते हुए सहयोगात्मक अधिगम, अंतर-सांस्कृतिक संवाद एवं सतत मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी शिक्षा का आधार बताया।सेमिनार में कॉलेज के डॉ. फादर समीर, डॉ. लियो, डॉ. राजीप, डॉ. प्यारी सहित कई प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सिस्टर चन्द्रोदया एवं शेफाली प्रकाश के नेतृत्व में किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुबोध मिंज ने प्रस्तुत किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!