
संत मरियम आवासीय विद्यालय के दसवीं-बारहवीं के बच्चों को कराया गया नगर भ्रमण : अविनाश देव
मेदिनीनगर : संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए दिसंबर का महीना हर मोर्चे पर दबाव का होता है। जैसे-जैसे इम्तिहान नजदीक आता है, दबाव बढ़ते जाता है। उनकी परीक्षा के तैयारी के लिए शिक्षक अभिभावक हर संभव प्रयास करते हैं कि मेरा बच्चा बेहतर परीक्षा परिणाम लाए। मध्य फरवरी से बोर्ड की परीक्षा है। संत मरियम विद्यालय छात्रावास के बच्चे लगातार अध्ययनरत हैं। अपनो से दूर गुरुकुल व्यवस्था में शिक्षा और दीक्षा के साथ भविष्य संवारने में लगे हैं। संत मरियम विद्यालय छात्रावास के बच्चों को रविवार छुट्टी में घरेलू माहौल एवं अपनों का प्यार के अहसास दिलाने के लिए मेदिनीनगर का नगर भ्रमण पर लाए। उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,अदालत,कचहरी सहित अन्य जगहों पर घुमाए दिखाए और इतिहास और भूगोल से अवगत कराए। होटल नयनप्रीत में गरम गरम पकौड़ा चाय पिलाए-खिलाए। बच्चों ने ठंडी में पकौड़ा चाय से शाम सुहानी का लुत्फ़ उठा आनंदित हुए। प्रसन्नचित दिखे। बच्चों ने परीक्षा में दम दिखाने गुरुजनों के उम्मीद पर खरा उतरने का उन्मुक्त लहजे में विश्वास दिलाया।आशा है हर बच्चे एकदम स्वाधीन होकर परीक्षा का मुकाबला करेंगे और विद्यालय के परचम को लहराएंगे।





