सड़क दुर्घटना में टाइगर मोबाइल के जवान अमित कुमार घायल, भर्ती
Palamu : शहर थाना क्षेत्र के टिओपी 2 थाना में तैनात टाइगर मोबाइल के जवान अमित कुमार रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका दाहिना हांथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के बारे में टाइगर मोबाइल के जवान अमित कुमार ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर रेड़मा पांकी रोड गस्ती में निकले थे। इसी बीच रास्ते में मइया बाबू हॉस्पिटल के समीप एक दूसरे बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर अमित कुमार घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,पुलिस जवान नंदलाल पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवान अमित कुमार का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर थाना ले गई हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




