सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित एक युवक घायल, दो की हालत गंभीर
Palamu : लेसलीगंज थाना क्षेत्र के जुरू गांव महावीर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कोर्टखास गांव निवासी रुपंती देवी उम्र 50 वर्ष, उर्मिला कुंवर उम्र 60 वर्ष और सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि तीनों व्यक्ति चैनपुर शादी समारोह में गए थे।

गुरुवार की सुबह तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लेस्लीगंज जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में महावीर मोड़ के पास ईट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से उनके बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी सूरज और रुपंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ट्रैक्टर की खोजबीन में जुट गई है।




